
खबर अभी अभी ,
ऊना
नागरिकों से सहयोग की अपील
जानकारी देते हुए जिलाधीश जतिन लाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत हाउस लिस्टिंग एवं आवास गणना का कार्य आज से शुरू हो गया है, जो 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान नियुक्त एनुमरेटर और सुपरवाइजर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।
उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य देश और राज्य की वास्तविक सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन करना है, ताकि भारत सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। इसके लिए नागरिकों द्वारा दी गई सही और सटीक जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।व
जिलाधीश जतिन लाल ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कर्मी जब उनके घर पहुंचें तो उन्हें पूरा सहयोग दें तथा मांगी गई जानकारी सही रूप में उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्र किया गया डेटा पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है और इसे किसी अन्य उद्देश्य के लिए सार्वजनिक नहीं किया जाता।
उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इसके आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं, संसाधनों और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का इसमें सहभागिता करना आवश्यक है।
जिलाधीश जतिन लाल ने कहा कि जनगणना 2027 का यह महत्वपूर्ण अभियान 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा एनुमरेटर और सुपरवाइजर को सही जानकारी देकर जनगणना को सफल बनाने में योगदान दें।





