देशभाभी देवर दोनों पति-पत्नी बनकर रह रहे थे ,देवर ने भाभी को गोली मार, खुद भी को गोली मारी

देशभाभी देवर दोनों पति-पत्नी बनकर रह रहे थे ,देवर ने भाभी को गोली मार, खुद भी को गोली मारी


लुधियाना ! Bureau Crime

लुधियाना में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है देवर ने भाभी को गोली मारी है। पता चला है कि हैबोवाल के इंदर विहार नगर में एक युवक ने अपनी भाभी को गोली मार दी। उसे गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। भाभी की मौत हो गई है, जबकि वह गंभीर घायल हो गया है। उसे घायल अवस्था में डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया गया है।

पता चला है कि पिछले डेढ़ साल से दोनों पति-पत्नी बनकर रह रहे थे। मगर असल में वह देवर-भाभी थे, जबकि महिला का पति साऊथ अफ्रीका में काम करता है। सूचना के बाद उच्चाधिकारियों के साथ थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि युवक ने गोली क्यों चलाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Share the news