नगर परिषद परवाणू के पूर्व अध्यक्ष व कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा को आल इंडिया कांग्रेस संघ ने किया सम्मानित 

नगर परिषद परवाणू के पूर्व अध्यक्ष व कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा को आल इंडिया कांग्रेस संघ ने किया सम्मानित

 

परवाणू

 

नगर परिषद परवाणू के पूर्व अध्यक्ष व कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा को आल इंडिया कांग्रेस संघ द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान बुधवार को परवाणू के रेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आल इंडिया कांग्रेस संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह भघेट के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर परवाणू कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गर्ग, पार्षद लखविंदर सिंह, पूर्व पार्षद संदीप चौहान, राजाराम भारती, संजय यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

ग़ौरतलब है कि ठाकुर दास शर्मा लम्बे अरसे से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। वे असहाय व जरूरतमंद लोगों की सहायता में सदैव आगे रहते है। कोरोना काल के दौरान उनके द्वारा लोगों की की गयी सहायता सराहनीय रही है। इस दौरान उन्होंने ज़रूरतमंद लोगों के लिए अपने स्तर पर ना केवल राशन आदि की निःशुल्क व्यवस्था की बल्कि उनको मेडिसिन सुविधा भी मुहैया करवाई। ठाकुर दास शर्मा लंबे समय तक कैंटर यूनियन ऑफ़ परवाणू के अध्यक्ष भी रहे है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए आल इंडिया कांग्रेस संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भघेट ने कहा की ठाकुर दास शर्मा ने अपनी समाज सेवा के बूते समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसके चलते वे पहली बार पार्षद बनने के बाद नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष बने। अध्यक्ष पद रहते बिना राजनैतिक भेदभाव के उनके द्वारा किए कार्यों के चलते पिछले नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस 6 सीटें जितने में सफल रही व ठाकुर दास शर्मा लगातार दूसरी बार रिकॉर्ड मतों से पार्षद बने।

उनके द्वारा गठित संस्था शिवालय सेवा समिति लगातार समाज के उत्थान के लिए सेवाπरत है।

Share the news