
12/8/2026
बिलासपुर
खबर अभी अभी
बिलासपुर की माटी के लाल प्रो. बिहारी लाल शर्मा को एनसीसी की मानद ‘कर्नल’ रैंक*
*भदोल गांव से काशी तक गौरव की गाथा*
*एनसी के गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ अभिनन्दन*
बिलासपुर ब्यूरो
बिलासपुर की पावन धरती ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश का गौरव राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित किया है।
जिला बिलासपुर की तहसील *झण्डूत्ता* के *ग्राम पंचायत रोहल के भदोल गांव* में जन्मे और हिमाचल की संस्कारभूमि से निकलकर देश की प्राच्यविद्या एवं संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने वाले *प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलपति, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी* को राष्ट्रीय कैडेट कोर *(एनसी) की प्रतिष्ठित मानद ‘कर्नल’ रैंक* से अलंकृत किया गया है।
*गौरव का विषय*
यह सम्मान केवल प्रो. बिहारी लाल शर्मा की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि *भदोल गांव, रोहल पंचायत, झण्डूत्ता क्षेत्र, जिला बिलासपुर और समूचे हिमाचल प्रदेश* के लिए गौरव का विषय बन गया है। एक छोटे से हिमाचली गांव से अपनी मेहनत, विद्वता और राष्ट्रसेवा के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर यह विशिष्ट सम्मान प्राप्त करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
*सम्मान समारोह*
प्रो. बिहारी लाल शर्मा को यह सम्मान *एनसीसी के गार्ड ऑफ ऑनर* के साथ प्रदान किया गया। यह सम्मान *शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रसेवा* के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।
प्रो. शर्मा वर्तमान में *सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी* के कुलपति के पद पर कार्यरत हैं और संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं प्राच्य विद्या के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
एनसी की मानद कर्नल रैंक देश के उन चुनिंदा शिक्षाविदों और राष्ट्रसेवियों को दी जाती है जिन्होंने शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
सम्पूर्ण बिलासपुर जिला और हिमाचल प्रदेश ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रो. बिहारी लाल शर्मा को बधाई दी है।






