बी० एल सेन्ट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार

बी० एल सेन्ट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार

 प्रेस नोट :- कुनिहार 28-05-22

              बी० एल सेन्ट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में सदनों की 27th वीं शपथ समारोह

                                     का आयोजन

 बी० एल सेन्ट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में सदनों की 27 वीं शपथ समारोह का आयोजन किया गया | जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की इस समारोह पर नायब तहसीलदार उप-तहसील कुनिहार से पूरण चंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की I मंच का संचालन करते हुए सभी सदनों के प्रभारी शिवानी शर्मा ने मुख्यातिथि पूर्ण चंद शर्मा का स्वागत किया I उसके उपरान्त चारो सदनों भाभा सदन , साहा सदन, रमन सदन व् बोस सदन के बच्चों ने अपनी -2 टुकड़ियों में मार्च पास्ट में भाग लिया I मनोनीत सभी सदनों के कप्तान और उपकप्तान साहा सदन से कप्तान अंकिता एवं उपकप्तान सोम्या, रमन सदन से कप्तान शिवंशी एवं उपकप्तान सुमित , बोस सदन से कप्तान पारुल एवं उपकप्तान यतिन और भाभा सदन से कप्तान कोमल एवं उपकप्तान अर्पित ने विद्यालय प्रांगण में शपथ ग्रहण की | इस अवसर पर मुख्यातिथि पूरण चंद शर्मा, विद्यालय अध्यक्ष और विद्यालय पुर्शोतम लाल ने चारो सदनों के विद्यार्थियों को कर्तव्य एवं अनुशाशन परायणता की शपथ दिलाई | सदन के बच्चो ने विद्यालय गान व् पिटी एवं योग क्रियाओ का प्रदर्शन किया I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय में चार प्रमुख छात्र सदन साहा सदन, भाभा सदन,बोस सदन और रमन सदन सभी भारत के महान विज्ञानिको के नाम पर रखे गये है ताकि इससे बच्चो में आगे बढने की प्रेरणा मिल सके | स्कूल कप्तान लड़कों में मोक्ष और लड़कियों में तानिया चुनी गयी | खेल कप्तान निखिल एवं दीपंशी , संगीत कप्तान वंश एवं वैशाली को चुना गया, अनुसाशन कप्तान लड़कों में आयुष जोशी और लड़कियों में स्नेहा चुनी गयी, एन एस एस कप्तान लड़कों में लक्ष्य और लड़कियों में कविता चुनी गयी, एन सी सी कप्तान लड़कों में अर्नव और लड़कियों में प्रिया चुनी गयी , लायन एको क्लब कप्तान लड़कों में गुंजीत और लड़कियों में निष्ठा चुनी गयी और स्काउट्स & गाइड्स कप्तान लड़कों में आकर्ष और लड़कियों में जसविंदर चुनी गयी | विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने भी मुख्यातिथि का स्वागत किया व् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभी सदन प्रभारियों और बच्चों को इस शपथ समारोह पर बधाई दी I विद्यालय अध्यक्ष ने सभी बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की स्कूल में बच्चो को सदनों में बाँटने से बच्चो में अनुशाशन और अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मंच प्रदान करता है | इससे हर बच्चें को विद्यालय में हो रही गतिविधियों में भाग लेने का मौका प्रदान किया जाता है ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़ सके और वह हर क्षेत्र में सफलता प्रदान कर सके | मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग व् बच्चों को शपथ समारोह की बधाई दी और इस विद्यालय के उपलब्धियों के लिए विद्यालय अध्यक्ष की भूरी भूरी प्रसंशा की उन्होंने बच्चों को खेल कूद के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी परचम लहराने के लिए प्रेरित किया I प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया ने मुख्यातिथि का इस शपथ समारोह में पधारने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया I इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्या किरण लेखा जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, अध्यापक अभिभावक संघ के सदस्य हितेश शर्मा, रंजना , सभी सदनों के प्रभारी शिवानी शर्मा व् अन्य उप-प्रभारी कमलेश शर्मा , निधि जोशी, कमलेश और वंदना , अन्य सभी अध्यापक वर्ग , शारीरिक शिक्षक अमर देव और शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा व् विद्यालय के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे | कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को फल बांटे गये I

प्रधानाचार्य

Share the news