भूपेंद्र यादव से जयराम ठाकुर की शिष्टाचार भेंट, हिमाचल से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

1 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | नई दिल्ली

नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

जयराम ठाकुर इन दिनों नई दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुलाकातें भी प्रस्तावित हैं। इन मुलाकातों के संपन्न होने के बाद उनसे संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Share the news