मंडी में ABVP छात्रों और पुलिस में झड़प, कई घायल; गुस्साए छात्र DC ऑफिस पहुंचे

खबर अभी-अभी | मंडी, 20 अगस्त।

मंडी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प का मामला सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की के बाद मारपीट हो गई। घटना में कई छात्रों के घायल होने की सूचना है।

झड़प के बाद छात्रों में भारी रोष देखने को मिला। गुस्साए ABVP छात्र मंडी स्थित उपायुक्त (DC) कार्यालय परिसर में पहुंच गए और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया।

छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से बल प्रयोग किया गया, जिसके कारण कई छात्र घायल हुए। घटना के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

फिलहाल मामले में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है और घटना की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस की ओर से घटना के कारणों और झड़प के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Share the news