
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 अगस्त 2023
ऊना के कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को कुटलैहड़ भाजपा मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह (रिंकू), राज कुमार मनकोटिया हटवाना, शकुंतला देवी तनोह, परस राम रायंसरी, केवल शांडिल, तिलक राज शर्मा नंगल सलांगड़ी, प्रमोद कुमार को चुना गया है। इस दौरान महामंत्री के रूप में रमेश शर्मा बंगाणा, गुरबचन चौधरी अप्पर बसाल, कार्यालय सचिव के रूप में मोहिंद्र सिंह थानाकलां, कोषाध्यक्ष नरेश वशिष्ठ थानाकलां को नियुक्त किया गया।
सचिव के रूप में मनु बांका बड़साला, तरसेम लाल तनोह, बख्शो देवी डंगोली, राज सैनी कोटला, उषा ठाकुर बल्ह, विनय कुमार अप्पर कोटला, अशोक कुमार लमलेहड़ी, रवि शामकर टक्का, प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा हटली, नीरज परमार, मीडिया प्रभारी संसार चंद बरनोह, चरणजीत पुरेवाल समूरकलां, मीडिया सहप्रभारी मनीष लट्ठ पनोह, विजय सिंह चताड़ा, सयुंक्त सचिव मोहिंद्र सिंह पिपलू, मोहन लाल बेरी, स्थाई सदस्य बलवंत सिंह छपरोहकलां, बाबा कमाल बल्ह खालसा, गुरनाम सिंह, चरण सिंह अनोखा टांडा, मदन लाल लोअर टांडा, ओम प्रकाश ऐरी मदनपुर, मोहिंद्र राणा अरलू, अंजू बाला घुगान को चुना गया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





