शिक्षा विभाग में अधीक्षक ग्रेड 1 के 66 पद सृजित करने के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवादl

शिक्षा विभाग में अधीक्षक ग्रेड 1 के 66 पद सृजित करने के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवादl

कुनिहार सोलन – सोलन जिला गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में अधीक्षक ग्रेड 1 के 66 पद सृजित करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया सोलन जिला गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय जयराम ठाकुर का हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में अधीक्षक ग्रेड 1 के 66 पद सृजित करने तथा इन पदों को शीघ्र भरने के फैसले का धन्यवाद किया संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा व महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अश्विनी ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार के समक्ष समय-समय पर गैर शिक्षक कर्मचारियों से संबंधित मांगों को पुरजोर तरीके से रखा है I हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय अश्विनी ठाकुर के अथक प्रयासों एवं प्रदेश की कर्मचारी हितैषी सरकार ने प्रदेशाध्यक्ष द्वारा उठाई गई लगभग सभी मांगों को पूरा किया है I उन्होंने आगे कहा कि 26 मई 2022 का दिन शिक्षा विभाग के लिए ऐतिहासिक दिन है और शिक्षा विभाग में अधीक्षक ग्रेड 1 के 66 पद सृजित होने के बाद गैर शिक्षक कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया और अच्छी होगी I इस सराहनीय कार्य के लिए सोलन जिला गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर व उनकी पूरी कार्यकारिणी का धन्यवाद करता है I सोलन जिला गैर शिक्षक महासंघ के महासचिव राजेश ठाकुर ने सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के लिए सभी गैर शिक्षक कर्मचारी साथियों को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर, उनकी पूरी कार्यकारिणी एवं हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया है l उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व सही हाथों में हो तो असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैI

Share the news