
खबर अभी अभी ,
शिमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री Jagat Prakash Nadda शोघी स्थित वन विहार पहुंचे, जहां उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

नड्डा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता, वन विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।





