सब्जियों के दामों में हुई वृद्धि, 110 रूपये तक बिक रहा लहसुन।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 जून 2023

अन्नदाता कहा जाने वाले किसानों को कई बार सब्जियां के अच्छे दाम नहीं मिल पाते जिस कारण से किसान मायूस नजर आते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों की अगर बात करें तो सोलन सब्जी मंडी में सब्जियों के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जैसे ही लहसुन शुरू हुआ था वैसे ही लहसुन के दामों में तेजी थी लेकिन बीच में लहसुन के दाम कम हो गए थे

लेकिन पिछले कुछ दिनों से लहसुन के दाम 110 रुपए तक बिक रहे हैं वहीं अन्य सब्जियों में भी तेजी देखने को मिली है जानकारी देते हुए व्यापारी सौरभ ने बताया कि इस बार सब्जियों के रेट में तेजी रह सकती है और बाहर से आने वाली सब्जियां अब धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी जिससे लोकल फसलों के रेट बढ़ सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि टमाटर के दामों में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news