मैदानी क्षेत्रों से मनाली आने वाले सैलानी रोहतांग की बर्फीली वादियों का कर सकेंगे दीदार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 जून 2023

Rohtang Pass restored tourist can visit Rohtang Pass by taking permit online

मैदानी क्षेत्रों से मनाली आने वाले सैलानी मंगलवार से रोहतांग की बर्फीली वादियों का दीदार कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल कर दिया है। बर्फबारी अधिक होने के कारण इस साल 38 दिन देरी से पर्यटकों के लिए दर्रा बहाल हुआ है। पिछले वर्ष पांच मई को रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खुल गया था। इस बार 13 जून से पर्यटकों को भेजा जाएगा। पर्यटक रोहतांग में बर्फ का आनंद ले सकेंगे। 1200 पर्यटक वाहन ही रोज रोहतांग जा सकेंगे।

दर्रा बहाल होने से पर्यटन नगरी में समर टूरिस्ट सीजन भी गति पकड़ेगा। रोहतांग के खुल जाने से पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा ने रविवार को बीआरओ के अधिकारियों के साथ रोहतांग सड़क का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में हालात सामान्य पाए गए। इसके बाद उपायुक्त को रिपोर्ट भेज कर रोहतांग दर्रा खोलने की सिफारिश की गई। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल करने की सोमवार देर शाम अधिसूचना जारी की।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news