सरस्वती विद्या मंदिर कुंगश में वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर सामूहिक गायन

25 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | कुंगश, आनी।

सरस्वती विद्या मंदिर कुंगश में वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के विशेष अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंगश-कराना एवं कराना वन क्षेत्र से बीडीसी सदस्य पूनम गोस्वामी ने की।

कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत कराड़ के पूर्व प्रधान डॉ. चमन ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रभावना पर अपने विचार रखे।

विद्यालय के प्रबंधक संजय ठाकुर सहित उपेंद्र सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत कराड़ के प्रधान देवेंद्र ठाकुर, कराना से देवेंद्र शर्मा, चन्द्र सिंह ठाकुर, प्रताप शर्मा, ग्राम पंचायत कुंगश के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर, सीएचटी सेवानिवृत्त नानक चंद, कुमत राम तथा जिया लाल नेगी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व तथा देश की एकता और राष्ट्रभावना के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Share the news