
14 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। सोलन के कथेड में 72 बीघा जमीन पर तैयार हो रहे आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल के लिए अस्पताल प्रबंधन ने स्टाफ की तैनाती को लेकर सरकार को प्रोपोजल भेज दिया है। प्रस्ताव के अनुसार अस्पताल में करीब 55 डॉक्टरों सहित 250 से 300 अन्य कर्मचारियों की आवश्यकता बताई गई है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और आगामी दो से तीन महीनों में अस्पताल के तैयार होने की उम्मीद है। इन दिनों अस्पताल परिसर में कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
अस्पताल के लिए प्रस्तावित स्टाफ की तैनाती से यहां मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। अस्पताल के संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियां भी चरणबद्ध तरीके से की जा रही हैं।
इस संबंध में अस्पताल के एमएस डॉ. राकेश पवार ने विस्तार से जानकारी दी।
खबर अभी अभी के लिए सोलन से सतवीर सिंह की रिपोर्ट।





