कांग्रेस ने महिलाओं के साथ किया विश्वासघात, चुनावी वादा हुआ ढेर : पायल वैद्य

खबर अभी अभी
शिमला
शिमला में भाजपा प्रदेश महामंत्री Payal Vaidya ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में किए गए संशोधनों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार अब लगातार पात्रता नियम बदलकर महिलाओं को योजना से बाहर कर रही है।

पायल वैद्य ने कहा कि पहले एक परिवार से एक महिला की शर्त लगाई गई, फिर आय सीमा तय की गई और अब 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग की युवतियों को भी योजना से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने इसे महिलाओं के साथ विश्वासघात बताते हुए कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार की अधिकांश चुनावी गारंटियां अधूरी साबित हुई हैं और आर्थिक कुप्रबंधन के कारण सरकार अपने ही वादों से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी तथा कांग्रेस सरकार को महिलाओं से किए गए वादों पर जवाब देना चाहिए।

Share the news