किराया लेने के बावजूद 9 यात्रियों को नहीं दिए टिकट, एचआरटीसी परिचालक पर कार्रवाई

खबर अभी अभी ,
हमीरपुर/ऊना:
चंडीगढ़-हमीरपुर रूट पर चलने वाली एचआरटीसी ऊना डिपो की एसी बस में नौ यात्रियों से किराया लेने के बावजूद टिकट जारी नहीं करने का मामला सामने आया है। डिडवीं टिक्कर में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पकड़ी गई। जांच में पाया गया कि नौ यात्रियों से 1,971 रुपये किराया वसूला गया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिए गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रबंधन ने संबंधित परिचालक हंसराज को तत्काल ड्यूटी से हटा दिया है। एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने मामले की रिपोर्ट ऊना डिपो को भेज दी है, जबकि निगम ने विभागीय जांच शुरू कर दी है।

Share the news