
खबर अभी अभी
ऊना
जिला ऊना के मलाहत क्षेत्र में स्थापित प्राइम बैडमिंटन अकादमी का उद्घाटन उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने किया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों, खिलाड़ियों और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपायुक्त जतिन लाल ने अकादमी की आधुनिक खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया और कहा कि इस प्रकार की खेल अकादमियां युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने तथा खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने अकादमी प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अकादमी में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी करण चौधरी खिलाड़ियों को बैडमिंटन का प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देंगे। करण चौधरी देश के शीर्ष खिलाड़ियों में अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं एनआईएस प्रमाणित कोच पंकज मिन्हास खिलाड़ियों की फिटनेस, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग पर विशेष ध्यान देंगे।
उपायुक्त जतिन लाल ने इस उपलब्धि के लिए करण चौधरी, उनके माता-पिता तथा बैडमिंटन एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और खेल संगठनों के समर्पण से ही युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं।
अकादमी में अंतरराष्ट्रीय मानकों की लकड़ी की फ्लोरिंग, पेशेवर कोचिंग, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग प्रशिक्षण और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। अकादमी का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर राजेंद्र ठाकुर, अशोक ठाकुर, डॉ. विनोद धागड़, प्रोफेसर रवी राज, टी.एल. वालिया, जगतार सिंह, राजेंद्र कुमार बंगाना, रवी दत्त, हर्जिंद्र लाल, संजीव वर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, डीएसओ ऊना प्रिंस पठानिया, राव अकादमी की ओर से सुनील राव, साक्षी, सोलन से अशोक अंगरा, संतोष जी, पवन कपिला, राष्ट्रीय खिलाड़ी मीरगन शर्मा, अक्षिप दत्ता, मयंक, आर्य मेहता, निखिल अरोड़ा, वंश ठाकुर, सूर्यांश ठाकुर, अनमोल कालिया, रोमन कंग, पंकज जसवाल, चंदन ठाकुर, आशु, राकेश ठाकुर, सुषमा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे





