दाड़ी के पास नाली में धंसा ट्रक, बड़ी गाड़ियों की आवाजाही बंद

19/09/2026
खबर अभी अभी
मंडी
औट-बंजार राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर दाड़ी के पास एक ट्रक सड़क किनारे नाली में धंस गया। हादसे के चलते मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है और बड़ी गाड़ियों की आवाजाही फिलहाल पूरी तरह बंद कर दी गई है।

मौके पर जाम की स्थिति बनी हुई है। मार्ग को बहाल करने के लिए प्रयास जारी हैं। छोटे वाहनों की आवाजाही भी स्थिति के अनुसार प्रभावित हो सकती है।

वाहन चालक सावधानी बरतें और मौके पर अनावश्यक जोखिम न लें।

Share the news