
खबर अभी अभी ,
विश्व विख्यात शक्तिपीठ Shri Naina Devi Temple के नगर परिषद में प्रधान और उपप्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया एसडीएम स्वारघाट एवं कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान स्थानीय विधायक Randhir Sharma भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।व
चुनाव में कांग्रेस के दोनों पार्षद अनुपस्थित रहे, जिसके चलते वार्ड नंबर-1 से दीपक शर्मा प्रधान तथा वार्ड नंबर-6 से नीना देवी उपप्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। परिणामों की आधिकारिक घोषणा एसडीएम स्वारघाट द्वारा की गई।
प्रधान और उपप्रधान के निर्विरोध चुने जाने पर नगर परिषद क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिली। समर्थकों ने ढोल-नगारों के साथ दोनों निर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें हार पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा ने नगर परिषद के सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नव-निर्वाचित नेतृत्व के साथ विकास का नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने कहा कि मां नैना देवी के आशीर्वाद से नगर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।





