
करसोग,
पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय करसोग में दूसरे चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित दूसरे चरण के चुनाव पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी (मतगणना) एवं खंड विकास अधिकारी करसोग सुरेंद्र कुमार ने की।
दूसरे चरण के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में कुल 363 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। जिनमें पोलिंग ऑफिसर, प्रीजाइडिंग ऑफिसर, एआरओ व सेक्टर ऑफिसर शामिल रहे।
मास्टर ट्रेनर महेंद्र कुमार ने चुनावी ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न चरणों की विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। पूर्वाभ्यास के दौरान मतदान केंद्रों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, निर्वाचन सामग्री के प्रबंधन, मतदान की विधि तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रीजाइडिंग ऑफिसर व सेक्टर ऑफिसर के लिए अलग से प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर हितांश गुप्ता ने पीपीटी के माध्यम में डीपीएमआईएस-वीडीएमएस (वोटर डे मॉनिटरिंग सिस्टम) मोबाइल फोन एप्लिकेशन के बारे में सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान सभी प्रीजाइडिंग ऑफिसर व सेक्टरअधिकारियों को बताया गया कि पोलिंग डे के दिन चुनाव प्रक्रिया सुबह 7 बजे से आरम्भ हो जाएगी। उनको बताया गया कि सभी अधिकारी डीपीएमआईएस-वीडीएमएस फोन एप्लिकेशन के माध्यम से हर 2 घंटे की निश्चित समयावधि में संबंधित पोलिंग बूथ की मतदान प्रतिशतता की रिपोर्ट अपडेट करना सुश्चित करेंगे। इसके साथ ही मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर वीडीएमएस एप्लिकेशन से वोट क्लोज की प्रक्रिया से भी अवगत करवाया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार करसोग पृथी चंद, पंचायत निरीक्षक जोगिंदर ठाकुर भी उपस्थित थे।





