
खबर अभी अभी,
ऊना।
जिला मुख्यालय ऊना के वार्ड नंबर-5 में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में आवारा कुत्तों ने एक नन्ही बच्ची पर अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय निवासीयो ओर वार्ड पार्षद जनक राज खजांची, के साथ साथ नॉमिनेट वार्ड-11 के शौर्य चक्र विजेता कैप्टन चरण दास तथा वार्ड नंबर-6 के विनोद कुमार पुरी ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पौड़िया बाला बाजार क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुत्तों के झुंड दिन-रात गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बच्चे पहले भी कुत्तों के हमलों का शिकार हो चुके हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर लग रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल स्थानीय लोग प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
इस अवसर पर पीड़िता की माँ पिंकी देवी ,ललित सामा, रवीश वर्मा, राकेश टोनी मेहन, साहिल ओहरी तथा अभिषेक खजांची सहित अन्य स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।





