
खबर अभी अभी | 03 सितंबर 2026 | सोलन

सोलन के शूलिनी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बिजनेस मैनेजमेंट (SILB) में ‘फ्रेशर्स 2026’ समारोह का आयोजन वेरोनिका रिसॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम में UG और PG के नए छात्रों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शानदार प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों के साथ स्वागत किया गया।
समारोह में नए छात्रों को अपने साथियों से परिचित होने, प्रतिभा प्रदर्शित करने और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन SILB की प्रेसिडेंट सरोज खोसला और डायरेक्टर डॉ. शालिनी शर्मा ने किया।
इस अवसर पर SILB की प्रेसिडेंट सरोज खोसला ने नए छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उत्साह, अनुशासन और सीखने की भावना के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से अच्छे संबंध बनाने, नए अवसर तलाशने और संस्थान की अकादमिक एवं को-करिकुलर गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी संवाद क्षमता, रचनात्मकता और मंच पर आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। नए छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समारोह के माहौल को और खास बना दिया।
UG फ्रेशर्स में इन छात्रों ने जीते खिताब
UG वर्ग में BBA की इशिता को मिस फ्रेशर और BBA के उदय को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। माइक्रोबायोलॉजी की शुभांगिनी ने मिस चार्मिंग, जबकि बायोटेक्नोलॉजी के अर्णव ने मिस्टर चार्मिंग का खिताब हासिल किया।
BCA की सुहाना को मिस पर्सनैलिटी और बायोटेक्नोलॉजी के आदित्य डुल को मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया।
PG वर्ग में भी दिखा छात्रों का हुनर
PG वर्ग में बॉटनी की साक्षी को मिस फ्रेशर, जबकि माइक्रोबायोलॉजी की शीतल को मिस्टर फ्रेशर का खिताब दिया गया। माइक्रोबायोलॉजी के नीतीश को मिस्टर पर्सनैलिटी और बायोटेक्नोलॉजी की इशिता को मिस पर्सनैलिटी चुना गया।
समारोह के दौरान छात्रों को उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रस्तुति और सक्रिय भागीदारी के आधार पर विभिन्न खिताब प्रदान किए गए।
SILB की डायरेक्टर डॉ. शालिनी शर्मा ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए उनकी अकादमिक यात्रा के लिए सफलता की कामना की। उन्होंने छात्रों से अकादमिक के साथ-साथ को-करिकुलर गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने और संस्थान की ओर से मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया।





