बड़ी खबर | कंसा डंपिंग साइट के खिलाफ अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

5 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | नेरचौक, मंडी

नेरचौक के कंसा स्थित डंपिंग साइट को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी उर्फ डिंपल सैनी ने आज 5 सितंबर से सुबह 10 बजे अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

डंपिंग साइट के खिलाफ लंबे समय से स्थानीय स्तर पर उठ रही आवाज अब आंदोलन के रूप में तेज होती दिखाई दे रही है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि डंपिंग साइट से उठने वाली तेज दुर्गंध, गंदगी और प्रदूषण के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आंदोलनकारियों की मुख्य मांग कंसा स्थित डंपिंग साइट को हटाने की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

अनिल सैनी ने स्पष्ट किया है कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस आंदोलन को लेकर क्या कदम उठाते हैं।

Share the news