बागीपुल-जाओं संपर्क सड़क पर लगातार भूस्खलन, दवाह गांव पर मंडराया खतरा

खबर अभी अभी | 03 सितंबर 2026 |कुल्लू

बागीपुल-जाओं संपर्क सड़क पर दवाह गांव के नीचे लगातार हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पहाड़ी के लगातार दरकने से मलबा और मिट्टी खिसक रही है, जिससे गांव पर खतरा मंडराने लगा है।

भूस्खलन के चलते ग्रामीणों को अपने घरों और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का तत्काल निरीक्षण करवाने और समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहाड़ी का दरकना इसी तरह जारी रहा तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा कार्य करवाने और भूस्खलन के खतरे का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेषज्ञों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करवाया जाए और खतरे को कम करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Share the news