माइक्रोटेक बद्दी में पत्रकारों के साथ मैनेजिंग डायरेक्टर सुबोध गुप्ता की निजी सुरक्षाकर्मियों ने किया दुर्व्यवहार ,पत्रकारों में रोष

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 ब्यूरो 2023

बद्दी की माइक्रोटेक कंपनी में पिछले दिनों कम से कम 400 वर्करों को निकाल दिया गया था जिस पर बदी मीडिया की तरफ से हर रोज कवरेज दी जा रही थी, हर रोज मीडिया कर्मचारी कंपनी का पक्ष लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मीडियाकर्मी से माइक्रोटेक कंपनी की मैनेजमेंट अपना मुंह छुपाते फिर रही थी लेकिन जैसे ही कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुबोध गुप्ता कंपनी पहुंचे तो पत्रकारों ने उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन सुबोध गुप्ता ने पत्रकारों को गलत तरीके से संबोधित किया

जिससे पत्रकारों में काफी रोष पैदा हो गया है पत्रकारों का कहना है कि हमने कंपनी का पक्ष जानना चाहा लेकिन सुबोध गुप्ता ने पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया जिससे अब गुस्साए पत्रकारों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने की योजना बनाई है सुबोध गुप्ता के इस दुर्व्यवहार पर रोष जताया है और जल्द ही चीफ मिनिस्टर हिमाचल प्रदेश से मिला जाएगा और सुबोध गुप्ता अगर माफी नहीं मांगते हैं तो प्रदेश स्तर पर मीडिया हर जिला पर धरना प्रदर्शन करेगी पत्रकारों का कहना है कि आज भारत के चौथे स्तंभ को लिखना ही मुश्किल हो गया है बच्चों की मांग कोई गलत मांग नहीं थी फिर भी मीडिया के आगे सुबोध गुप्ता की तानाशाही चलती रही और सुबोध गुप्ता की मैनेजमेंट की तानाशाही चलती रही बद्दी में इस घटना के समय प्रशासन वहीं मौजूद था लेकिन प्रशासन भी मूकदर्शक बना रहा प्रशासन ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को रोका तक नहीं और पत्रकारों को यह कह कर टाल दिया कि यह आपका निजी मामला है आप जाने?

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news