सड़कें अवरुद्ध, हिमाचल पथ परिवहन निगम के 1800 रूट प्रभावित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 अगस्त 2023

Himachal Rains: Roads blocked, 1800 routes of Himachal Road Transport Corporation affected

भारी बारिश के बाद सड़कें अवरुद्ध होने से रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के करीब 1800 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा राज्य मार्ग और उपमंडलों की संपर्क सड़कें भूस्खलन से बंद होने के कारण निगम की बसें रवाना नहीं हो पाईं। शिमला-कालका, शिमला-मंडी और शिमला-रामपुर सहित अन्य राजमार्गाें पर यातायात प्रभावित रहा। मुख्य मार्ग के अलावा वैकल्पिक मार्गों पर भी भूस्खलन के कारण रविवार को बस सेवाएं प्रभावित रहीं।

राजधानी शिमला में सर्कुलर रोड पर पूरे दिन यातायात प्रभावित रहा। शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर परवाणू चक्की मोड़ के पास पूरे दिन बार-बार सड़क बंद होती रही। कांगड़ा-पठानकोट और चंड़ीगढ़-मनाली हाईवे पर भूस्खलन से बस सेवाएं प्रभावित हुईं। यात्री न मिलने से निगम ने कुछ रूटों पर बसें क्लब करके संचालित कीं। चक्की मोड़ के पास नेशनल हाईवे बंद होने से शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए बस सेवाएं प्रभावित रहीं

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news