15 अगस्त को ऊना में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे यादवीर गोमा, एसपी ने परेड रिहर्सल का किया निरीक्षण

ऊना | 13 अगस्त 2026
खबर अभी अभी

ऊना में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में यादवीर गोमा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पुलिस और प्रशासन ने समारोह को लेकर सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आयोजित परेड रिहर्सल का एसपी ऊना सचिन हीरामेठ ने निरीक्षण किया। इस दौरान परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियों ने अभ्यास किया। समारोह में कुल 11 प्लाटून हिस्सा लेंगी।

शहीद स्मारक पर देंगे श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के अनुसार यादवीर गोमा सुबह 10:45 बजे शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 11 बजे ध्वजारोहण स्थल पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

ध्वजारोहण के बाद यादवीर गोमा समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। समारोह स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

Share the news