धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम होगा देश का पहला क्रिकेट स्टेडियम, लगाई जाएगी बरमूडा की नई किस्म की घास

#खबर अभी अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*

20 जनवरी 2023

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मार्च में होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट मैच के बाद स्टेडियम की आउट फील्ड में राई घास को उखाड़ कर इंग्लैंड की बरमूडा घास लगाई जाएगी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम देश का पहला क्रिकेट स्टेडियम होगा, जिसमें बरमूडा की नई किस्म की घास लगाई जाएगी। पसप्लम नाम की यह बरमूडा घास गर्मियों और सर्दियों के मौसम में अलग ही रंग में नजर आएगी। मैच के दौरान खिलाड़ियों को इस घास पर दौड़ लगाने में आसानी होगी।

इस घास की सबसे बड़ी खासियत है कि लगाने के बाद इसे आठ साल तक बदलना नहीं पड़ता है। यह घास जल्दी खराब नहीं होती है। धर्मशाला स्टेडियम में नई आउट फील्ड का निर्माण कर रही कंपनी ही इस नई किस्म की बरमूडा घास का बीज मैदान में लगाएगी और करीब तीन महीने बाद इससे मैदान नए रूप में नजर आएगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के बाद धर्मशाला स्टेडियम में राई घास की जगह नई स्म की बरमूडा घास लगाई जाएगी। इसके लिए कंपनी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

#खबर अभी अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*

Share the news