
#खबर अभी अभी बिलासपुर ब्यूरो*
16 फरवरी 2023
बिलासपुर के नवोदय विद्यालय समिति की ओर से सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आयु सीमा निर्धारण से नाराज सैकड़ों अभिभावकों ने आयु सीमा शर्त के पुन: निर्धारण की मांग है।
अभिभावकों ने बताया कि इस साल नवोदय विद्यालय की शर्तों के अनुसार छठी कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच होनी चाहिए। एक अन्य शर्त के अनुसार केवल पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। ऐसे विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में प्रवेश का सपना हमेशा के लिए टूट जाएगा। संभवत: यह शर्त नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार लगाई गई है, लेकिन यह प्रावधान प्रथम कक्षा से लागू होने चाहिए न कि छठी कक्षा से।
इस प्रकार पहली से पांचवीं कक्षा तक वर्तमान में पढ़ने वाले कुल मिलाकर लाखों विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए अपात्र हो जाएंगे। क्योंकि पहले के प्रावधानों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में प्रथम कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का उस वर्ष 30 सितंबर तक पांच वर्ष का होना आवश्यक होता है। इस प्रकार वे विद्यार्थी जिनकी जन्मतिथि 1 मई से 30 सितंबर तक है, वे नवोदय विद्यालय में प्रवेश से वंचित रह जाएंगे।
#खबर अभी अभी बिलासपुर ब्यूरो*





