
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
17 फरवरी 2023
हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस व पांच एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी तोरुल रवीश को जिला किन्नौर का नया उपायुक्त नियुक्त किया है। इससे पहले जिला किन्नौर में उपायुक्त का एडीएम सुरेंद्र सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। गुरुवार देर रात को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। शिक्षा सचिव अभिषेक जैन को मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। सरकार ने ए शैनमोल को मंडलायुक्त कांगड़ा नियुक्त किया है।
एचएस अधिकारियों में डॉक्टर विशाल शर्मा को राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड का नया सचिव नियुक्त किया गया है। बोर्ड की सचिव रही मधु चौधरी को चिकित्सा शिक्षा शिमला में अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। प्रवीण कुमार टाक को सामान्य प्रशासन विभाग और सचिवालय प्रशासन विभाग के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। प्रिया नागटा को अतिरिक्त बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू और और धर्मपाल को श्री नैना देवी का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





