
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
4 मार्च 2023
देश के युवाओं को आर्य भट्ट और अन्य भारतीय गणितज्ञों के गणित में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान से अवगत होना चाहिए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को अंतरिक्ष और व्यावहारिक विज्ञान में गणित पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने कहा कि भारतीय गणितिज्ञोंंने पूरे विश्व को गणित का मूल समझाया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और आधारभूत ढांचे को विकसित करने में सतत कार्यशील है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर शिक्षा का हब है और ऐसे अकादमिक सम्मेलनों में स्कूली छात्रों को भी जोडने का परामर्श देते हुए उन्होंने कहा कि इससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग छात्रों को शिक्षित कर देश सेवा के कार्य में जुटे हुए हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





