
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
26 मार्च 2023

न्यू नालागढ़ फेस 2 में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पटियाल परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया विगत दिवस बड़े धूम धाम से श्री मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई । बड़ी संख्या में मातृशक्ति द्वारा पीले वस्त्रों के साथ कलश यात्रा में शामिल हुई । नव देवियाँ , शिव-पार्वती, हनुमान जी,राधा कृष्ण की झांकियों सहित कथा व्यास पूज्या डॉ साध्वी सम्पूर्णा जी सबको दर्शन देते हए चल रहे थे जमकर आतिशबाजी की गई ।

प्रथम दिवस की कथा श्रवण कराते हुए व्यास जी डॉ साध्वी सम्पूर्णा जी ने भागवत महात्म्य बताते हुए धुंधकारी और आत्मदेव की कथा सुनाई और गौकर्ण जी महाराज द्वारा अपने भाई को प्रेतयोनी से मुक्ति हेतु तथा सनकादि ऋषियों द्वारा नारद जी को वृंदावन में भक्ति और वृद्ध और क्षीणकाय ज्ञान और वैराग्य के कल्याणार्थ श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कराई गई ।
परीक्षित जी महाराज को मिले श्राप का वर्णन करते हुए साध्वी जी ने कहा कि हम सबके जीवन में भी सप्ताह ही होता है मृत्य के लिए सोमवार से रविवार का दिन अतः हमें सदैव ही अपनी जीवन शैली को ऐसा बनाना कि प्रभु का नाम और सत्यकर्म हमारा अंग बना रहा क्योंकि जिसका हमें अभ्यास या आदत नही होती वो हमें कभी नही होता या यों कहें कि मृत्य समय हमें प्रभु के नाम को नही भज सकते ।
ग्रन्थ और सन्त की वाणी इस बात का प्रमाण है कि जिन्होंने ने अंतकाल प्रभु को स्मरण किया उन्हें सहज और सरल मुक्ति प्राप्त हुई । कथा के मुख्य यजमान श्रीमती शकुन्तला पटियाल,श्री हरबंस पटियाल जी द्वारा व्यास पूजन किया गया । नालागढ़ विधायक श्री के एल ठाकुर,श्री मास्टर सुरेंद्र शर्मा ,श्री चंद्रशेखर अवस्थी प्रिंस सपत्निक,बलदेव ठाकुर,गुरुचरण चन्नी,नसीब सिंह सैनी,डॉ असीमा जैन,इंदु अशुतोष वैद्य|
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





