स्कैंडल पॉइंट पर नवरात्रि भंडारे में पहुंचे विधायक हरीश जनारथा

13 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | शिमला

शिमला के स्कैंडल पॉइंट स्थित द मॉल पर शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं परिवहन संघ ने नौवें विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

इस दौरान टैक्सी यूनियन के प्रधान रितेश शर्मा, चेयरमैन हुकुम चंद, कोषाध्यक्ष लक्की पंवर और सचिव लेखराम शर्मा ने विधायक का स्वागत किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विधायक हरीश जनारथा ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए भी माता रानी से प्रार्थना की।

Share the news