सोलन जिले में कोरोना वायरस के मामले कम होना हुए शुरू, बीते सप्ताह में 73 कोरोना संक्रमण

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 अप्रैल 2023

सोलन जिले में कोरोना वायरस के मामले कम होना शुरू हो गए हैं। बीते सप्ताह में 73 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैंं। जबकि दो से आठ अप्रैल तक कोरोना से पीड़ितों का आंकड़ा 117 था।  मामले कम होने पर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। वहीं धर्मपुर और नालागढ़ चिकित्सा ब्लॉक कोरोना के मरीज बराबर निकल रहे हैं। रविवार को भी यहां पर दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं छुट्टी होने के बावजूद महकमे ने कोरोना के 53 सैंपल जांचे हैं। इनमें तीन सैंपल आरटीपीसीआर और 50 सैंपल रेपिड एंटिजन टेस्ट के माध्यम से परीक्षण किए गए। जिनमें पांच की रिपोर्ट रेपिड एंटिजन टेस्ट के माध्यम से पॉजिटिव आई है। इनमें धर्मपुर ब्लॉक से दो, नालागढ़ ब्लॉक से एक और अन्य दो मामले हैं। इनका इलाज विभाग ने शुरू कर दिया है।

विभाग की ओर से संक्रमितों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों में भी कोरोना सैंपलिंग के लिए कहा है ताकि कोरोना को फैलने से समय पर रोका जा सके। इसी के साथ स्वास्थ्य महकमे ने लोगों को भी फिर अलर्ट कर दिया है और मास्क लगाने का आग्रह किया है। अस्पतालों समेत सार्वजनिक स्थानों की ओर रुख करने से पहले मास्क और उचित कोरोना व्यवहार अपनाने के लिए कहा है ताकि कोरोना की रफ्तार पर समय से रोक लगाई जा सके। वहीं अस्पतालों में ऑक्सीजन समेत आवश्यक दवाइयों की भी खेप पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news