
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
1 मई 2023

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को अपना घोषणा पत्र ‘प्रजा ध्वनी’ जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेंगलुरु में इसे जारी किया। घोषणा पत्र में पार्टी ने यूनिफॉम सिविल कोड का वादा किया है। साथ ही बीपीएल परिवार को 3 रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने का भी वादा किया गया है।
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मतलब है- भारत के हर नागरिक के लिए एक समान कानून, चाहे वह किसी भी धर्म हो या जाति का हो। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस भी राज्य में UCC लागू होगा- वहां, शादी, तलाक, एडॉप्शन, उत्तराधिकार, जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा। कार्यक्रम में CM बसवराज बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद हैं।
- गृह ज्योति: प्रत्येक परिवार को हर महीने 200 यूनिट फ्री बिजली
- गृह लक्ष्मी: प्रत्येक घर की महिला प्रमुख को हर महीने 2000 रुपए
- युवा निधि: प्रत्येक ग्रेजुएट को हर महीने 3000 रुपए और डिप्लोमा होल्डर्स को 1500 रुपए
- अन्न भाग्य: प्रत्येक BPL परिवार को हर महीने 10 किलो फ्री चावल
- कर्नाटक की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा
प्रियंका गांधी ने रविवार को कर्नाटक में आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की सैलरी 15 हजार, मिनी आंगनवाड़ी की सैलरी 10 हजार और आशा कर्मचारियों की सैलरी 8 हजार रुपए की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी से रिटायरमेंट के बाद 3 लाख और मिनी आंगनवाड़ी से रिटायरमेंट के बाद 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
कर्नाटक के मैसूरु में रविवार को रोड शो के दौरान सड़क के किनारे खड़े किसी शख्स ने पीएम मोदी की गाड़ी की ओर मोबाइल फोन फेंक दिया। फोन पीएम मोदी से करीब पांच फीट दूर गिरा। मामले की जांच करने के बाद कर्नाटक पुलिस ने बताया कि शख्स पीएम पर फूल फेंक रहा था, तभी उसने गलती से फोन भी गाड़ी की ओर फेंक दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहा है। कर्नाटक के कलबुर्गी में गुरुवार काे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा- PM मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं, लेकिन यदि आप उसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी।
कर्नाटक में शनिवार को प्रधानमंत्री ने कहा- मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार गालियां दीं। गालियों के शब्दकोष में टाइम खराब करने के बजाय अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो इनकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





