
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
1 मई 2023

जिला सोलन की ग्राम पंचायत जुखाडी के बलिया नामक स्थान पर एक गोवंश घायल होकर तड़फ रहा था। जैसे ही घायल गौवंश की सुचना गुरमैल राजपूत को मिली तो उन्होंने तुरंत रोहित शर्मा प्रधान युवक मंडल कनाली को संपर्क किया और रोहित शर्मा अपने क्लब के दस से बारह युवा लेकर तुरंत मौके पर पहुँच गया और उन्होंने देखा कि गौवंश बिल्कुल भी हील ढुल नहीं सकतीं हैं। तो इन्होंने गांववासियो की मदद से घायल गोवंश को पिकअप में डालकर महादेव गोशाला पंजेहरा ले पहुंचाया ।और उसका ट्रीटमेंट शुरू करवा दिया ।.
गुरमैल राजपूत ने बताया की यह गोवंश कुछ भी खा पी नहीं रहा था और मादा गोवंश होने के चलते हमे लगा की इसके पेट में बच्चा हो सकता है तो तुरंत बिना समय गवाए सभी युवाओ ने रात को 11 बजे पिकअप बुलाकर गोमाता को गोशाला पंजेहरा पहुंचा दिया
इस अवसर पर रोहित शर्मा प्रधान युवक मंडल कनाली ने बताया कि पहले भी कुछ दिन उन्होंने एक घायल गोवंश को बनेड से और डडवाल से रेस्क्यू कर शिव मंदिर स्वारघाट पहुंचाया था। लेकिन प्रसासन व् ट्रामा सेंटर से कोई भी मदद न मिलने पर उस गोवंश ने प्राण त्याग दिए थे। और इस बार उन्होंने प्रशासन से कोई भी उम्मीद न रखने की बात कही । और प्रशासन और हिमाचल सरकार से मांग की है कि जो भी व्यक्ति गौवंश को आवारा छोड़ता हुआ पकड़ा जाता है ।उसे कठोर से कठोर सजा दी जाए। ताकि गौमाता की रक्षा हों सकें।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





