ओपीएस की एसओपी को कैबिनेट में मिल सकती है मंजूरी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 मई 2023

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार अपराह्न 3:00 बजे सचिवालय में कैबिनेट बैठक होगी।
इस दौरान पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर जारी होने वाली एसओपी को मंजूरी मिल सकती है।
दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने के लिए नीति बनाने पर भी चर्चा होना संभावित है।

इसके अलावा अप्रैल 2022 के बाद प्रदेश में स्तरोन्नत किए गए और नए खोले गए स्कूलों को विद्यार्थियों के कम दाखिलों के आधार पर बंद करने का फैसला लिया जा सकता है।

विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरने सहित कई अन्य एजेंडों पर भी बैठक में मंत्रणा हो सकती है।

वाटर सेस का मामला भी चर्चा के लिए जा सकता है। कई बजट घोषणाओं को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जा सकती है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

Share the news