सोलन में बच्चों को ले जाने वाले वाहन धड़ल्ले से नियमों की कर रहे अनदेखी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 मई 2023

हिमाचल पहाड़ो वाला राज्य है और सड़क दुर्घटनाओं के काफी संभावनाएं रहती है। लेकिन कई लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते। ऐसा ही वाकया सोलन में देखने को मिला । यहां बच्चों को ले जाने वाले वाहन धड़ल्ले से नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। चालक खटारा हो चुकी पुरानी वैन में बच्चों को ठूंस-ठूंस कर स्कूल पहुंचा रहे हैं

तमाम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और कार्रवाई से बचने के लिए इन वैन को निजी बताया जा रहा है। निजी गाड़ियों में बच्चों को स्कूल छोड़ने पर आरटीओ स्टाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इससे पूर्व में काफी समय तक टैक्सी के तौर पर चल चुकी वैन अब शहर में निजी तौर पर स्कूल के बच्चों को ढो रही हैं।

ऑटो यूनियन के प्रधान धर्मपाल चौहान का कहना है कि सोलन में आए दिन और लोडिंग की समस्या बढ़ती जा रही है निजी वाहनों में स्कूल के बच्चों को ढोया जा रहा है। जिसकी और प्रशासन का कोई ध्यान नहीं जाता है प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news