
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 मई 2023
मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से पहाड़ों में पर्यटकों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों की सुविधा के लिए मनाली से शिंकुला और बारालाचा दर्रा के लिए 16 सीटर दो टेंपो ट्रैवलर को शुरू कर दिया है। इस बार पर्यटकों को अपनी जेब ढीली करनी होगी और प्रति सीट का किराया 100 रुपये महंगा हो गया है। निगम ने टिकट का रेट अब 1,000 रुपये कर दिया है, जबकि पिछले साल यह किराया 900 रुपये था
मनाली से दोनों ट्रैवलर पैक रही और पर्यटक बर्फ देखने के लिए शिंकुला और बारालाचा के सैर सपाटे को खासे उत्साहित हैं। अभी दारचा से आगे शिंकुला दर्रा और बारालाचा होकर लेह जाने वाला मार्ग अभी वनवे है और सड़क के दोनों तरफ बर्फ होने से सैलानियों को यहां पहुंचने के लिए करीब 100 मीटर पैदल जाना पड़ रहा है। साथ यहां वाहनों को मोड़ने के लिए भी उचित जगह नहीं है। शिंकुला और बारालाचा दर्रा का सड़क जैसे ही बर्फ हटाने के बाद डबललेन होगा, पर्यटन निगम अपनी डीलक्स बस सेवाएं भी शुरू करेगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





