23 साल बाद जुटेंगे 18 रियासतों के शाही परिवार, हजारों लोग बनेंगे देवनृत्य के साक्षी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 मई 2023

Dev Sanskriti: Royal families of 18 princely states will gather after 23 years, thousands of people will witne

हिमाचल प्रदेश के शिमला और सोलन जिलों की 18 रियासतों के शाही परिवार 23 साल बाद गुठाण में जुटने जा रहे हैं। यहां पर हजारों लोग देवनृत्य के साक्षी बनेंगे। एक साथ 22 देवताओं की पूजा होगी। शिमला के गुठाण में तीन दिन धार्मिक आयोजन होगा। अपनी 400 से ज्यादा जातरों यानी यात्राओं को पूरा करने के बाद शिमला और सोलन जिलों के प्रमुख देवता डोमेश्वर सन्नाटा अपने मंदिर में प्रवेश करेंगे। सदियों से आयोजित किए जा रहे इस उत्सव को बड़ातर कहा जाता है। 19, 20 और 21 मई को होने जा रहे इस भडातर महायज्ञ में 18 ठकुराइयों के शासकों के वंशज जुटने जा रहे हैं। ठकुराइयां छोटी रियासतों को कहा जाता है, जो अंग्रेजी शासनकाल तक इन पहाड़ी क्षेत्रों में प्रभुत्व में थीं। ये रियासतें क्योंथल, दरकोटी, कोटखाई, कुठार सेर (सोलन), घूंड, ठियोग, करांगला, शिला आदि हैं

इनके अलावा डोमेश्वर में मान्यता रखने वाले सात खूंद भी इसमें आएंगे। खूंद तीर-कमान वाला ठोडा खेल खेलने वाले खशिया समुदाय के लोग हैं, जो पाशी और शाठी दो धड़ों में बंटे होते हैं। पाशी पांडव और शाठी कौरव पक्ष के माने जाते हैं। डोमेश्वर गुठाण के रथ में सवार 22 टीकों यानी देवताओं की यहां पूजा होगी। इनके अलावा डोमेश्वर पुड़ग, शड़ी से माहेश्वरी देवी, नाग देवता बागी, नाग देवता बासा माहोग, हिमरी, नेहरा कोटखाई, नेहरा ठियोग, नमाणा, दवां और रावग के डोमेश्वर देवता भी इस महायज्ञ में शामिल होंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news