नगर निगम सोलन ने पिछले बजट को ही किया है कॉपी, नही की है कोई उपलब्धि हासिल : मुकेश गुप्ता

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 मई 2023

सोलन नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर द्वारा 193 करोड़ का बजट पेश किया गया। और वार्डो की सड़को के मुरम्मत के कार्य पर 12 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वही मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया की नगर निगम ने पिछली बार 179 उन्यासी करोड़ का बजट पारित किया था और अब 193 करोड़ का बजट पारित किया है। ज्यादा जानकारी देते हुए मुकेश गुप्ता ने बताया की नगर निगम द्वारा जो घोषणाएं की गई थी वैसा कोई काम नहीं हुआ है इसके साथ ही पार्किंग भी आधी
अधुरी पड़ी है। उन्होंने कहा की लोगो को पार्किंग के चलते दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। ना चाहते हुए भी लोगो को सड़क के किनारे अपनी गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती है।
उन्होंने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया नगर निगम ने पुराने बजट को ही कॉपी किया है। मुकेश गुप्ता ने नगर निगम पर तंज कसते हुए कहा की नगर निगम द्वारा अभी तक
कोई भी उपलब्धि हासिल नहीं की गई है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news