लेह पहुंची मनाली की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ से गुस्साए मनाली बाइक एसोसिएशन ने किया चक्का जाम

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 मई 2023

लेह पहुंची मनाली की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ से गुस्साए मनाली बाइक एसोसिएशन ने सोमवार को चक्का जाम कर दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लद्दाख बाइकर एसोसिएशन मुर्दाबाद के नारे लगाए और सड़क पर चक्का जाम कर दिया। मनाली बाइक एसोसिएशन ने कहा कि लद्दाख  में अभी तक इस मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है।

manali bike association chakka jam in manali dispute with ladakh bike association

आरोप लगाया कि लद्दाख बाइकर एसोसिएशन गुंडागर्दी पर उतर आया है। मनाली से लेह पहुंची गाड़ियों को तोड़ा जा रहा है। वहीं चालकों से भी मारपीट करने की धमकियां दी जा रही हैं। बता दें कि लद्दाख बाइकर एसोसिएशन और मनाली एसोसिएशन में विवाद चल रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news