सोलन कॉलेज में कॉमर्स ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू, विद्यार्थियो को जल्द मिलेगी सुविधा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 मई 2023

स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन के विद्यार्थियों को जल्द ही आधुनिक वाणिज्य की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने ब्लॉक निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस चार मंजिला भवन में 15 कमरों के साथ ऑडिटोरियम, स्टाफ कक्ष सहित पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी।

वर्तमान में कॉलेज में करीब 4100 विद्यार्थी विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। कमरों के अभाव में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस कारण शिफ्टों में भी कक्षाएं चल हो गया है।। पिछले कई वर्षों से कॉलेज प्रबंधन भवन को बनाने की मांग कर रहा था। अब इसके लिए बजट जारी कर दिया है। अब विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेंगी। जानकारी के अनुसार कॉलेज परिसर के साथ खाली जमीन में कॉमर्स ब्लॉक बनाने का काम शुरू हो गया है।

ज्यादा जानकारी देते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल रीता शर्मा ने बताया की ग्राउंड की लेवलिंग का काम चल रहा है और अभी वर्तमान में 4100 विद्यार्थी पढ़ रहे है। इसके साथ ही कॉमर्स ब्लॉक बनने से विद्यार्थियो को और भी सुविधा मिलेगी ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की यह 15 करोड़ की लागत से बनने वाला कॉमर्स ब्लॉक 2 वर्ष में बन कर पूरा हो जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news