पालमपुर के कंडवाड़ी से डीएसपी क्षितिज राणा ने पास की यूपीएससी परीक्षा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 मई 2023

DSP Kshitij Rana passed UPSC exam from Palampur's Kandwadi

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के गांव कंडवाड़ी के बेटे क्षितिज राणा ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपने प्रदेश, क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस परीक्षा में 824वां रैंक हासिल किया है। वर्तमान में क्षितिज राणा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में बतौर डीएसपी प्रोबेशनर के रूप में सेवा दे रहे हैं। क्षितिज राणा का जन्म 8 मार्च 1998 में हुआ था।

जिन्होंने सेंट पॉल सीनियर स्कूल पालमपुर से दसवीं की परीक्षा पास करके आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई सोलन से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली से बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। क्षितिज के पिता कुलदीप सिंह राणा पंजाब नेशनल बैंक मुख्य कार्यालय दिल्ली में महाप्रबंधक है और माता इंदु बाला राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंड़वाडी (छजियाल) में बतौर मुख्य शिक्षिका सेवाएं दे रहीं है। इनके भाई कार्तिक देहरादून में एनडीए के बाद आईएमए की पढ़ाई कर रहे हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news