
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
25 मई 2023
पुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत छैला से माहोरी सड़क पर जैई के पास काशी ढांक में 1 पिकअप सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल ठियोग से शिमला रैफर कर दिया गया है।
मृतक की पहचान दीपक पुत्र जियालाल गांव कपरोल क्यार पंचायत के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल है। उसी गांव के राहुल जिसकी उम्र 24 साल और क्यार पंचायत के 30 वर्षीय संजय शिमला IGMC में भर्ती हैं। ये वाक्या देर रात के समय सामने आया है, जब पिकअप छैला से माहोरी की ओर जा रही थी। DSP ठियोग सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि मौके पर पुलिस को भेज दिया गया है और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिकअप 60 मीटर नीचे गिरी और इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दी और घायलों को अस्पताल लाया।
वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं और 1 व्यक्ति की जान चली गयी थी। ऐसे के PWD विभाग ने यंहा कोई क्रेश बेरियर नहीं लगाया, जिससे 1 ओर सड़क हादसा हो गया है और 1 व्यक्ति की जान चली गई है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन






