# सदर थाना सोलन से मात्र 300 मीटर की दूरी पर हुई चोरी, 12 से 15000 रुपये का हुआ नुकसान

#ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन*

26 मई 2023

सदर थाना सोलन से मात्र 300 मीटर की दूरी पर एक चोरी का मामला सामने आया है।यह घटना आज सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है । और यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।जैसे जैसे राज्य स्तरीय शूलिनी मेला नजदीक आ रहा है वैसे ही शहर में चोरियों के मामले भी बढ़ रहे है।

परंतु मेले से पहले ही मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी है चाहे वह प्रशासनिक हो या कारोबारी स्तर पर। इसी के साथ चोरों ने भी कमर कस ली है । मेले के दौरान हर वर्ष कई लाखों की चोरियां सामने आती है और उसी का एक नमूना आज सोलन में देखने को मिला। ।

ठोडो ग्राउंड के नजदीक फ्रेश बास्केट स्टोर में आज सुबह लगभग 4:00 बजे एक चोर ने चोरी को अंजाम दिया जिसमें दुकान से एक युवक इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड चोरी करता नजर आया । और जिससे फ्रिज में रखा सारा समान खराब हो गया। दुकान के मालिक जतिन साहनी का कहना है कि शूलिनी मेला नजदीक है और इसमें कोई शक नहीं है कि आगे भी इसी तरह की चोरियां होंगी प्रशासन को इस और प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए और उचित कार्यवाही अमल में लानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 12 से ₹15000 का नुकसान उन्हें इस चोरी में हुआ है और यह घटना कैमरे में भी कैद हुई है। साथ ही पैसे मांगने वाले लोगों का गिरोह भी सोलन में इस वक्त पहुंच चुका है और वह गरीबी का ढोंग करके लोगों से पैसे की मांग कर रहे है।

#ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन*

Share the news