मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में 30 मई को रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 मई 2023

मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग नगाली ओच्छघाट में रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 30 मई 2023 मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय  विधायक कसौली विनोद सुल्तानपुरी   द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से ब्लड बैंक की टीम आएगी।

इस रक्तदान शिविर में विद्यालय की छात्राएं एवं स्टाफ बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है तथा 50 से ज्यादा यूनिट ब्लड का दान किया जाएगा। यह जानकारी कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता ने मीडिया के साथ साझा की तथा लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news