
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 मई 2023
सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को संजोए हुए एवं चंडी क्षेत्र के स्थानीय लोगों के आस्था का प्रतीक दो दिवसीय जिला स्तरीय माँ चंडी देवी मेले का भव्य एवं विशाल आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 एवं 30 मई 2023 सोमवार एवं मंगलवार अर्थात 15 एवं 16 जेष्ठ मास को चंडी में होगा। इस मेले के बारे में जानकारी देते हुए मेला आयोजन कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद पंडीयार ने बताया कि इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मेले का शुभारंभ सोमवार 29 मई को माँ चंडी देवी के मंदिर में माँ चंडी की प्रातः 9:00 बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ होगा। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव हिमाचल प्रदेश चौधरी रामकुमार मुख्य अतिथि एवं जिला उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा एवं उप मंडला अधिकारी( एसडीएम) कसौली गौरव महाजन भी इस पावन अवसर पर सम्मिलित रहेंगे । जिला प्रशासन, मेला कमेटी, मंदिर समिति, एवं स्थानीय जनता इस जिला स्तरीय मेले के सफल और भव्य आयोजन के लिए कार्यक्रम को अंतिम रूपरेखा प्रदान कर रहा है। इस के उपरांत 29 मई सोमवार को विभिन्न स्कूलों, कॉलेज एवं विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा lशाम को महामाई के गुणगान के लिए महामाई का जागरण (चौकी ) का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें मुख्य कलाकार अर्जुन गोपाल एवं उसके साथी महामाई का गुणगान करेंगे ।
इस मेले की अंतर्गत 30 मई मंगलवार को दोपहर भाषा एवं संस्कृत विभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी lइस मेले में कबड्डी, वॉलीबॉल आदि खेलों का आयोजन किया भी जाएगा जिसमें स्थानीय एवं देश प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसी दिन दोपहर मेले में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें देश- प्रदेश के जाने-माने पहलवान कुश्ती मे अपना दमखम एवं कलाबाजी दिखाएंगे । शाम की सांस्कृतिक संध्या में शाम को 7:30 बजे से देश एवं प्रदेश के जाने-माने कलाकार हिन्दी, पंजाबी, पहाड़ी लोक नृत्यों की मनमोहक एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाली बारी बारी से प्रस्तुतियां देगे उन्होंने बताया कि स्थानीय एवं प्रतिभावान लोक कलाकारों को भी इस मेले की सांस्कृतिक संध्या में अपने प्रतिभा वह दिखाने का सुअवसर प्रदान किया जाएगा । इस मेले में नारायण सेवा के रूप में 29 एवं 30 मई को सभी के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है l उन्होंने इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से इस मेले में सम्मिलित होकर के माँ चंडी देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर इस दो दिवसीय जिला स्तरीय मेले की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





