
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
29 मई 2023
रविवार को आनंद रेजिडेंट सोसाइटी की जनरल मीटिंग आनंद फ्लैट्स नजदीक माल रोड के प्रांगण में आयोजित की गई। इस जनरल आनंद रेजिडेंट वेलफेयर मीटिंग में फ्लैट मालिको ने हिस्सा लिया व सोसाइटी के आम मुद्दे पर चर्चा की गई जिसमें सोसाइटी की सफाई एवं सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया मीटींग में प्रत्येक फ्लैट मालिक से अपन विचार रखे व सुझाव दिए। इसके अतिरिक्त भविष्य में होने वाली गतिविधियों को किस प्रका र कार्यान्वित किया जाए इस पर चर्चा की।

ज्यादा जानकारी देते हुए अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आनंद फ्लैट के जितने रेजिडेंस है उनकी वेलफेयर सोसायटी बनाई है जिससे कल्चर प्रोग्राम और साथ ही साफ सफाई भी की जा सके। उन्होंने कहा की इसमें 80 से अधिक मेंबर शामिल हैं और इसका उद्देश्य है की आपसी भाईचारा बना रहे।

साथ ही एग्जीक्यूटिव मेंबर कपिल गौतम ने कहा की आज उनकी पहली मीटिंग हुई है और हमारी सोसाइटी शहर के साथ है। इसमें अलग अलग समय में कल्चरल इवेंट किए जाएंगे और इसका उद्देश्य है सोसाइटी में रह रहे लोगो का आपसी भाईचारा बना रहे।
साथ ही एग्जीक्यूटिव मेंबर डॉक्टर अमित रंजन ने बताया कि इसका उद्देश्य है की जो सोसाइटी के मुद्दे है उनके लिए सोसायटी को रजिस्टर्ड करवाया गया है। और आज उनकी पहली मीटिंग थी जिसमे सोसायटी के सभी लोगो ने भाग लिया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





