
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
29 मई 2023

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव कल राजभवन में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगे। न्यायमूर्ति राव का जन्म 7 अगस्त, 1966 को हैदराबाद में हुआ था। 7 सितंबर, 1989 को एक वकील के रूप में उनका नामांकन हुआ था। 1991 बैच के कैंब्रिज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे रामचंद्र राव को अपने मास्टर्स कोर्स के लिए कैंब्रिज कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप, बैंक ऑफ क्रेडिट और कॉमर्स इंटरनेशनल स्कॉलरशिप और इनर टेंपल के स्कॉलरशिप ट्रस्ट से पेगासस स्कॉलरशिप से भी सम्मानित किया गया है। उनके पिता न्यायमूर्ति एम जगन्नाथ राव भी न्यायाधीश थे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





